फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused arrested with chitta

Shimla News: सिगरेट की डिब्बी और फुटमेट के नीचे से पकड़ा चिट्टा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused arrested with chitta
जिला पुलिस की टीम ने शोघी और दत्तनगर में की कार्रवाई
विज्ञापन

दोनों ही मामलों में नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 17 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला शोघी के पास बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद होने का है, जबकि दूसरे मामले में दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास वाहन से सात ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को विशेष सेल की टीम को सूचना मिली थी कि ननखड़ी निवासी 28 वर्षीय अमन ठाकुर सोलन से शिमला की ओर आने वाली बस में हेरोइन लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-5 पर पुलिस चौकी शोघी के समीप बस को रोककर यात्रियों की तलाशी ली। इस दौरान अमन के काले पिट्ठू बैग से सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखा 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं, दूसरा मामला पुलिस थाना रामपुर का है। यहां पुलिस की टीम ने दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास एक वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन के फुटमेट के नीचे छिपाकर रखा सात ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन सवार अक्षय (30), पवन (32), दोनों निवासी रामपुर, सुनील ठाकुर (40) निवासी जोगिंद्रनगर, जिला मंडी और बिपुल शर्मा (32) निवासी रामपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। दोनों मामलों में आगामी अन्वेषण जारी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed