फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused granted bail in 'Chitta' (synthetic drug) case.

Shimla News: चिट्टे के मामले में आरोपी को मिली जमानत

Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused granted bail in 'Chitta' (synthetic drug) case.
शिमला। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-दो शिमला यजुवेंद्र सिंह की अदालत ने आरोपी की चिकित्सा स्थिति को देखते हुए जमानत दे दी है। पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को पुलिस स्पेशल सेल ने तारा देवी बस स्टैंड के पास बिलासपुर निवासी आरोपी हर्षल शर्मा को पकड़ा था। तलाशी के दौरान 6.71 ग्राम चिट्टा के अलावा कुछ दवाइयां बरामद हुई थीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। सुनवाई के दौरान आरोपी ने दलील दी कि उसके पास से बरामद दवाइयां उसे नशा मुक्ति के उपचार के लिए मेडिकल ऑफिसर द्वारा दीं थीं। आरोपी से बरामद कैप्सूल छोटी मात्रा की श्रेणी में आते हैं। आरोपी ने यह भी कहा कि वह नशे की लत से बाहर आने के लिए उपचार करवा रहा है और जमानत की सभी शर्तों का पालन करने को तैयार है। इस पर अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article