फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal University changes B.Ed. exam dates.

Shimla News: हिमाचल विवि ने बदली बीएड परीक्षा की तिथियां

Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Himachal University changes B.Ed. exam dates.
दो पेपर अब 7 और 8 अगस्त को होंगे
विज्ञापन

संशोधित डेटशीट में भी बना हुआ था परीक्षा टकराव


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा से तिथि टकराव के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की दो परीक्षाओं का कार्यक्रम फिर बदल दिया है। विश्वविद्यालय ने 2 जुलाई को संशोधित डेटशीट जारी की थी लेकिन उसमें भी बीएड के दो परीक्षाएं 17 और 18 जुलाई को रखी थी। इन्हीं दिनों सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा भी निर्धारित होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के सामने दोनों परीक्षाओं में शामिल होने की समस्या खड़ी हो गई थी। अमर उजाला ने 4 जुलाई को प्रकाशित संस्करण में समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बीएड द्वितीय सेमेस्टर एवं प्रथम वर्ष (वार्षिक प्रणाली) का पेपर-7 असेसमेंट फॉर लर्निंग अब 17 जुलाई के बजाय 7 अगस्त को दोपहर दो से पांच बजे तक होगा। इसी तरह बीएड चतुर्थ सेमेस्टर एवं द्वितीय वर्ष (वार्षिक प्रणाली) का पेपर-14 'इन्क्लूसिव स्कूल अब 18 जुलाई के बजाय 8 अगस्त को दोपहर दो से पांच बजे तक होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इन दो प्रश्नपत्रों की तिथियों के अलावा डेटशीट का बाकी कार्यक्रम पहले की तरह रहेगा। अन्य किसी परीक्षा की तिथि या समय में बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि संशोधित डेटशीट जारी होने के बाद भी परीक्षा टकराव समाप्त नहीं हुआ था। बीएड के कई अभ्यर्थियों ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट के लिए भी आवेदन किया है। कई विद्यार्थियों के नेट परीक्षा केंद्र शिमला से बाहर आवंटित होने के कारण उनके लिए एक ही दिन दोनों परीक्षाओं में शामिल होना संभव नहीं था। लगातार दूसरी बार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किए जाने से परीक्षा निर्धारण प्रक्रिया पर भी सवाल उठे हैं। हालांकि ताजा संशोधन से बीएड और सीएसआईआर-यूजीसी नेट दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article