{"_id":"6a60e5af41f65697e508b33d","slug":"agniveer-recruitment-ground-test-for-these-two-districts-of-himachal-will-be-held-at-synthetic-track-dharamsh-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती : हिमाचल के इन दो जिलों के लिए सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में होगा ग्राउंड टेस्ट, जानें तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती : हिमाचल के इन दो जिलों के लिए सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में होगा ग्राउंड टेस्ट, जानें तिथि
Wed, 22 Jul 2026 09:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:16 PM IST
सार
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह 88940-88311 नंबर के माध्यम से सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला सिंथेटिक ट्रैक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर कर्नल विशाल शाह ने बताया कि कांगड़ा और चंबा जिले के अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क /स्टोर कीपर, ट्रेडमैन दसवीं और आठवीं पास के ग्राउंड टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह 88940-88311 नंबर के माध्यम से सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
ग्राउंड टेस्ट एक अगस्त से सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में होगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दिए गए समय, तिथि पर ही ग्राउंड टेस्ट के लिए मूल दस्तावेजों सहित पहुंचे। उन्होंने बताया कि अग्निवीर क्लर्क, क्लर्क एवं जीडी, क्लर्क एवं तकनीकी, क्लर्क और ट्रेडमैन (दसवीं) कांगड़ा और चंबा जिले के उम्मीदवारों के लिए हमीरपुर के अणु सिंथेटिक में दो और तीन अक्तूबर को ग्राउंड टेस्ट होगा।
विज्ञापन