फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Applications invited for Best Teacher Award

Shimla News: सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन

Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for Best Teacher Award
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं शोधकर्ता पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। डीन ऑफ स्टडीज कार्यालय ने 18 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। यह पुरस्कार शिक्षण और शोध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए केवल विश्वविद्यालय के नियमित शिक्षक पात्र होंगे। आवेदक के पास एचपीयू में कम से कम पांच वर्ष का शिक्षण और शोध अनुभव होना चाहिए। शिक्षक स्वयं या विभागाध्यक्ष के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नामांकन निर्धारित दस्तावेज के साथ जमा करने होंगे। चयन शिक्षण उत्कृष्टता, शोध उपलब्धियों, नवाचार और अकादमिक सेवा के चार मानकों पर होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पात्र शिक्षकों से समय पर नामांकन भेजने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article