{"_id":"6a5501cc7d4c162eb00b0195","slug":"action-against-encroachment-continues-street-vendors-stage-a-protest-shimla-news-c-19-sml1002-752960-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी\nतहबाजारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी तहबाजारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोअर बाजार, संजौली में दस का सामान जब्त
एक हफ्ते से चल रही है शहर में नगर निगम की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में अतिक्रमण करने वाले तहबाजारियों और दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही।
निगम की संपदा शाखा की टीम ने दोपहर के समय लोअर बाजार और शाम को संजौली में औचक निरीक्षण कर दस तहबाजारियों और दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। एक हफ्ते से चल रही नगर निगम की इस कार्रवाई के खिलाफ शहर के तहबाजारी अब एकजुट हो गए हैं। सोमवार सुबह से ही सभी बाजारों के तहबाजारियों ने दुकानें बंद रखीं। यह सभी सीटीओ चौक पर जमा हो गए और सीटू के साथ मिलकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तहबाजारियों और सीटू नेताओं ने नगर निगम पर गरीबों को उजाड़ने का आरोप लगाया। सीटू नेता विजेंद्र मेहरा ने कहा कि नगर निगम तहबाजारियों को बसाने में नाकाम रहा है। अब जबरन उन्हें बाजारों से उठाया जा रहा है। इसके अलावा जिस जगह तहबाजारियों को बसाने की बात कही जा रही है, वहां ग्राहक नहीं आते। अब इस क्षेत्र की सड़क तक बंद हो गई है। ऐसे में तहबाजारियों को आजीविका भवन परिसर में शिफ्ट करना गलत है। उन्होंने कहा कि तहबाजारियों को यदि शिफ्ट करना ही है तो उन्हें ऐसे स्थानों पर दुकानें दी जाएं जहां कारोबार चल सके। तहबाजारियों ने कहा कि नगर निगम उन्हें बसाने की बजाय उजाड़ रहा है। एक हफ्ते से कई तहबाजारियों ने एक रुपये तक की कमाई नहीं की है।