फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demand for transparency in environmental science admissions

Shimla News: पर्यावरण विज्ञान प्रवेश में पारदर्शिता की मांग

Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for transparency in environmental science admissions
शिमला। एसएफआई की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने एमएससी. पर्यावरण विज्ञान की प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता और मेरिट आधारित प्रवेश सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन ने कुलपति से सामूहिक निर्णय प्रणाली लागू करने का आग्रह किया है। एसएफआई ने कहा कि वर्तमान प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में असंतोष है। कुलपति ने आश्वासन दिया है कि सभी मेधावी छात्रों को डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरनमेंटल साइंस में प्रवेश दिया जाएगा। एसएफआई इकाई अध्यक्ष मुकेश ने कहा कि यह विवाद पर्यावरण विज्ञान से संबंधित दो विभागों डिपार्टमेंट ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज और डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरनमेंटल साइंस के गठन से उपजी प्रशासनिक असमंजस से जुड़ा है। वर्ष 2013 से एमएससी पर्यावरण विज्ञान का पाठ्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज के तहत संचालित होता रहा है। दो समान विभागों के कारण अधिकार-क्षेत्र और प्रवेश प्रक्रिया में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। संगठन ने कहा कि नियमित शिक्षक शिक्षण कार्य से वंचित हैं जबकि अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article