फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Online service down; garbage bills cannot be paid.

Shimla News: ऑनलाइन सेवा ठप, कूड़े के बिल नहीं हो पा रहे जमा

Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Online service down; garbage bills cannot be paid.
शहर में 60 हजार से ज्यादा लोग हो रहे प्रभावित
विज्ञापन

बिल जमा करने को काटने पड़ रहे दफ्तरों के चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कूड़ा शुल्क जमा करने के लिए दी गई नगर निगम की ऑनलाइन सेवा ठप हो गई है। निगम की वेबसाइट बंद होने से शहरवासी कूड़े के बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं।
लोगों को बिल जमा करने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। यहां लाइनों में लगकर बिल जमा करना पड़ रहा है। शहर में 60 हजार से ज्यादा लोगों के घरों से कूड़ा उठता है। इसमें सभी निजी और सरकारी संस्थान, व्यावसायिक परिसर, दुकानें आदि भी शामिल हैं। इन सभी को नगर निगम हर महीने कूड़े के बिल जारी करता है। यह बिल मोबाइल मैसेज के जरिये भेजे जाते हैं। शहर में ज्यादातर लोग अब नगर निगम की वेबसाइट पर ही ऑनलाइन कूड़ा बिलों का भुगतान करते हैं। इस महीने भी निगम ने कूड़े के बिल लोगों को जारी कर दिए हैं लेकिन अब इन्हें जमा करवाना मुसीबत बन गया है। लोगों का कहना है कई दिन से निगम की वेबसाइट में समस्या आ रही है। लोक मित्र केंद्रों में जाकर भी अब बिल जमा नहीं हो रहे। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठाई है। नगर निगम का कहना है कि वेबसाइट में आई तकनीकी समस्या को दूर किया जा रहा है। अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि वेबसाइट में तकनीकी खराबी को लेकर शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो इसे चेक करवाया जाएगा।
विज्ञापन



टैक्स बिल भुगतान की सुविधा भी बंद
शहर में प्रॉपर्टी टैक्स के बिल भुगतान की ऑनलाइन सुविधा भी निगम ने फिलहाल बंद कर दी है। इस साल के बिलों में स्लैब दर की गड़बड़ी सामने आने के बाद निगम प्रशासन ने शहर में अभी बिल जारी करने की प्रक्रिया ही बंद कर रखी है। इन्हें जमा करने के लिए पहले नगर निगम की वेबसाइट पर सुविधा मिलती थी। इस सुविधा को इस साल से बंद कर दिया है। लोगों को अब सिटीजन सेवा पोर्टल पर जाकर टैक्स के बिल जमा करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article