सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhagat Singh House Tops SD School Quiz Competition

Shimla News: एसडी स्कूल की प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में भगत सिंह हाउस रहा अव्वल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh House Tops SD School Quiz Competition
विज्ञापन
शिमला। एसडी स्कूल में सोमवार को इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।


क्विज में बजर राउंड सहित कई चरण आयोजित किए गए जिनमें विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, विज्ञान और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता में भगत सिंह हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में मयंक और संयम शामिल रहे। टेगोर हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया जिसमें गुंजन और आदित्य ने प्रतिनिधित्व किया। महाराणा प्रताप हाउस तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में जमा दो कक्षा के विज्ञान और कला संकाय के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में भूकंप से बचाव एवं आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया। सुबह आयोजित इस अभ्यास में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों और बचाव उपायों की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article