फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP appoints district and co-incharges for 17 organisational districts

HP BJP: भाजपा ने 17 संगठनात्मक जिलों के लिए नियुक्त किए प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें नाम

Thu, 16 Jul 2026 05:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 05:44 PM IST
सार

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ओर से जारी सूची में वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अनुभवी संगठन पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

विज्ञापन
BJP appoints district and co-incharges for 17 organisational districts
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने 17 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ओर से जारी सूची में वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अनुभवी संगठन पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चंबा जिले का प्रभारी विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार और सह-प्रभारी रमेश राणा को बनाया गया है। नूरपुर का दायित्व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, विनय शर्मा, कांगड़ा के प्रभारी विधायक बिक्रम ठाकुर, सह-प्रभारी संजीव शर्मा होंगे। देहरा जिले की जिम्मेदारी पूर्व विधायक राजेश ठाकुर को दी गई है।

विज्ञापन


पालमपुर के लिए विनोद ठाकुर, लाहौल-स्पीति के लिए नितिन कुमार, कुल्लू के लिए बिहारी लाल शर्मा, मंडी के लिए पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, सुंदरनगर के लिए तिलकराज शर्मा, हमीरपुर के लिए अमित ठाकुर, ऊना के लिए शिशु धर्मा, बिलासपुर के लिए रश्मिधर सूद, सोलन के लिए राजपाल सिंह, सिरमौर के लिए डॉ. संजय ठाकुर, महासू के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, शिमला के लिए सुमीत शर्मा और किन्नौर के लिए अजय राणा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा को सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed