{"_id":"62f2070be392ce01991cec57","slug":"bjp-core-group-meeting-against-congress-strategy-for-vidhan-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Core Group Meeting: जो निष्क्रिय और जिताऊ नहीं, उनका कटेगा टिकट, भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में बनी एक राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Core Group Meeting: जो निष्क्रिय और जिताऊ नहीं, उनका कटेगा टिकट, भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में बनी एक राय
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार
राज्य भाजपा के कोर ग्रुप की मंगलवार को पीटरहॉफ शिमला में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में एकराय बनी है। इस बारे में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी फीडबैक जाएगा।
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश भाजपा में जो नेता निष्क्रिय हैं और जिताऊ नहीं हैं, विधानसभा चुनाव में उनका टिकट कटेगा। राज्य भाजपा के कोर ग्रुप की मंगलवार को पीटरहॉफ शिमला में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में एकराय बनी है। इस बारे में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी फीडबैक जाएगा। बैठक में तय हुआ कि भाजपा के मिशन रिपीट के लिए सिर्फ जिताऊ उम्मीदवारों को ही चुनावी रण में उतारा जाएगा। इस बैठक में हर विधानसभा क्षेत्रवार मंथन हुआ है कि कौन सी सीट कमजोर है और किस पर काम करने की जरूरत है।
Trending Videos
बैठक में यह भी तय हुआ कि जल्द चुनाव संचालन समिति का गठन होगा। इस संबंध में पार्टी हाईकमान को नाम भेजे जा रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मंत्री राजीव सैजल, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे। बैठक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और राज्य सह प्रभारी संजय टंडन की विशेष निगरानी में हुई। सौदान सिंह ने भी भाजपा नेताओं को फील्ड में डटने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
21 को शिमला आ सकते हैं शाह और नड्डा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 21 अगस्त को शिमला आ सकते हैं। शाह की इस दिन शिमला मेें जनसभा हो सकती है। इसी दिन नड्डा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पुराने विद्यार्थियों के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नड्डा का कार्यक्रम तो तय माना जा रहा है, जबकि शाह की शिमला रैली अभी फाइनल नहीं हुई है। माना जा रहा है कि शाह इसी महीने हिमाचल प्रदेश आकर हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने की घोषणा कर सकते हैं। दोनों नेताओं के संभावित दौरे पर कोर ग्रुप की बैठक में मंत्रणा हुई। 20 अगस्त को नड्डा का सिरमौर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम रखने के बारे में भी चर्चा हुई।