सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   blood donation camp

Shimla News: विश्व रक्तदाता दिवस पर केएनएच की टीम ने एकत्र किया 25 यूनिट रक्त

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp
विज्ञापन
शिमला। मालरोड पर रोटरी क्लब के सामने रेन शेल्टर में कायाकल्प स्किन एंड हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक ने कमला नेहरू अस्पताल के साथ मिलकर विश्व रक्तदाता दिवस पर शिविर लगाया। इस दौरान टीम ने 25 यूनिट रक्त एकत्र किया। लोगों को संदेश दिया कि रक्तदान से न केवल स्वस्थ रहते हैं बल्कि नए रक्त का संचार होता है। शिविर में मालरोड पर चहलकदमी करने आए पर्यटकों ने भी रक्तदान किया। इस दौरान केएनएच ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. कंचन ने बताया कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं लगती। एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने शिविर में आने वाले रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच भी की। इस दौरान कमला नेहरू अस्पताल से कमलेंद्र कुमार, अर्चना, यशवंत, ललति और गरिमा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed