फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Candlelight march in support of the student movement in Shimla today; CM Sukhu; rallies

Himachal: छात्र आंदोलन के समर्थन में शिमला में आज होगा कैंडल मार्च, मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे शामिल

Sat, 25 Jul 2026 11:45 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 11:45 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शाम 6:00 बजे इस कैंडल मार्च में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से इस मार्च में शामिल होकर विद्यार्थियों के प्रति एकजुटता प्रकट करने की अपील की है।

विज्ञापन
Candlelight march in support of the student movement in Shimla today; CM Sukhu; rallies
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत कॉकरोच जनता पार्टी व विद्यार्थियों के समर्थन में शनिवार शाम राजधानी शिमला में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शाम 6:00 बजे इस कैंडल मार्च में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से इस मार्च में शामिल होकर विद्यार्थियों के प्रति एकजुटता प्रकट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के उनके अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। कैंडल मार्च के माध्यम से जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया जाएगा। कैंडल मार्च इंदिरा गांधी खेल परिषद से शुरू होकर स्कैंडल प्वाइंट होते हुए रिज मैदान पर समाप्त होगा। इस दौरान पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले बच्चों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। उधर, कांग्रेस ने शनिवार को जिलों में भी मामले पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस मंडल पांवटा ने निकाली रैली
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस मंडल पांवटा साहिब शनिवार को विरोध प्रदर्शन व रैली निकाली। मौसम खेल खराब होने के बावजूद रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्न ने बताया कि आक्रोश रैली शनिवार को लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस, पांवटा साहिब से शुरू हुई।इसके बाद रैली शहर के मुख्य बाजार से होकर लघु सचिवालय तक पहुंची। रैली में कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। साथ ही प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी पार्टी ने कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में कांग्रेस ने हाईवे पर किया प्रदर्शन
दिल्ली में नीट परीक्षा को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को जोगिंद्रनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के बैनर तले आयोजित विरोध-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से शुरू हुए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए दिल्ली में बल प्रयोग किया गया, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव शुचिका प्रधान ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिए जाने की आलोचना की। वहीं ब्लॉक कांग्रेस और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान रैली मुख्य बाजार, पठानकोट चौक और लक्ष्मी बाजार से होकर गुजरी। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा और वाहनों की आवाजाही जल्द सामान्य करा दी।

विज्ञापन

झंडूता में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा: कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में आज ब्लॉक कांग्रेस झंडूता ने केंद्र सरकार और परीक्षा तंत्र के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से सौंपा। कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षाओं में हो रही धांधली लाखों युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता के अध्यक्ष विजय कौशल की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल झंडूता तहसील कार्यालय पहुंचा। कहा कि देश के लाखों छात्र सालों-साल दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लेकिन ऐन वक्त पर पेपर लीक होने या परीक्षा रद्द होने से उनकी वर्षों की तपस्या पर पानी फिर जाता है। 

कुल्लू में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
जिला मुख्यालय कुल्लू में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दाैरान कांग्रेस ने पेपर लीक और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और राहुल गांधी के साथ अभद्रता के खिलाफ यह प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस दौरान पार्टी कार्यालय से रैली के रूप में पदाधिकारी ढालपुर चौक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र, क्षेत्रीय अस्पताल होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकली और प्रदर्शन किया। इस दौरान मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed