सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Children are learning self-defense in the sports complex

Shimla News: खेल परिसर में बच्चे सीख रहे आत्मरक्षा के गुरु

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children are learning self-defense in the sports complex
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में आयोजित विंटर कक्षाओं में आत्मरक्षा के गुरु सीख कर स्कूली बच्चे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे के बाद शुरू हुए कराटे के सत्र में करीब 40 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने बताया कि सर्दियों की छुट्टियाें में प्रशिक्षण लेने से अच्छा विकल्प कुछ नहीं है, इससे जहां हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं, वहीं खेलों में हमारी रुचि भी बढ़ रही है जो हमारे शारीरिक विकास के लिए सबसे अच्छा है। कराटे के कोच अजय ने बताया कि बड़े बच्चों से ज्यादा छोटे बच्चे आत्मरक्षा के गुरु सीखने के लिए उत्साहित हैं। शुरुआत में बचों को बेसिक जानकारी दी जाती है, इसके बाद फाइटिंग और काता सिखाया जा रहा है। बर्फ पड़ने के बाद बच्चों की संख्या कम हो गई है। यह कक्षाएं खेल परिसर में 15 फरवरी तक चलेंगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article