सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pictures of natural scenes became the attraction in the exhibition

Shimla News: प्रदर्शनी में प्राकृतिक दृश्यों के चित्र बने आकर्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pictures of natural scenes became the attraction in the exhibition
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर के ललित कला हॉल में मंगलवार को चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें प्राकृतिक दृश्यों के चित्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी में जिले के तीन कलाकारों के करीब 150 चित्र प्रदर्शित किए हैं। इनका मूल्य 500 से 30 हजार रुपये तक है। इसमें एक्रेलिक, कैनवस और चारकोल स्कैच भी प्रदर्शित किए हैं। चित्रकार अंकिता ने बताया कि उन्होंने अपने चित्रों में मुख्य रूप से समकालीन शैली, स्कैच और लैंडस्केप कला को दिखाया है। इसके अलावा इसमें मोहिल कुमार और सोनम पलमों के चित्र भी प्रदर्शित किए हैं। इसमें फूल पत्तियां, झरने, पहाड़, पक्षी, नदी-नाले और पुरानी इमारतों के चित्र शामिल हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article