{"_id":"6981e4a559c7b810660d24dc","slug":"outstanding-researchers-will-be-honored-shimla-news-c-19-sml1002-672462-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: उत्कृष्ट शोधकर्ताओं \nको मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: उत्कृष्ट शोधकर्ताओं को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने फाउंडेशन डे पर शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित होने वाले उत्कृष्ट शोधकर्ताओं को विशेष सम्मान प्रदान करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही होनहार विद्यार्थियों को विदेश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थानों में उन्नत प्रशिक्षण का अवसर दिलाने का भी निर्णय लिया है। विभागों से ऐसे शोधकर्ताओं की सूची मांगी है।
विदेश में प्रशिक्षण के अवसर मिलने से छात्रों को आधुनिक तकनीकों और अनुसंधान पद्धतियों का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। इसका असर विश्वविद्यालय की शिक्षण और शोध गतिविधियों में दिखाई देगा। कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने कहा कि विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, प्रबंधन, भाषाएं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों को साथ लाकर ही समकालीन चुनौतियों पर प्रभावी काम संभव है। नई प्रयोगशालाओं की स्थापना के साथ आधुनिक उपकरणों की खरीद और साझा शोध सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। प्रोत्साहन ढांचे के तहत चयनित शोध कार्यों को वित्तीय और अकादमिक समर्थन देने की भी योजना है। संवाद
Trending Videos