सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   140 crore approved for the commercial complex of the Municipal Corporation

Shimla News: नगर निगम के व्यावसायिक परिसर के लिए 140 करोड़ मंजूर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
140 crore approved for the commercial complex of the Municipal Corporation
विज्ञापन
शहर की लोअर बाजार सब्जी मंडी में होगा परिसर का निर्माण, एमसी के सभी दफ्तर एक छत के नीचे आने से लोगों को मिलेगी राहत
Trending Videos

क्रॉसर

कर्मचारियों के पुराने आवास गिराकर होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में नगर निगम का व्यावसायिक परिसर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इस परिसर में ही एमसी का दफ्तर भी बनेगा। सरकार की ओर से इसके लिए 150 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं।

नगर निगम का दावा है कि इसका काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। शहरी विकास विभाग की ओर से इसको लेकर मंगलवार को नगर निगम को सूचित किया गया। लिहाजा अब जल्द ही यहां बने कर्मचारियों के आवास खाली करवाने का काम शुरू करवाया जाएगा। राजधानी के लोअर बाजार सब्जी मंडी के सूजी लाइन में यह व्यावसायिक परिसर बनेगा। इस परिसर के बनने के बाद एक छत के नीचे नगर निगम के सभी दफ्तर शिफ्ट होंगे। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सभी दफ्तरों के एक छत के नीचे आने के बाद लोगों को काम के लिए अलग-अलग चक्कर काटने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा इस व्यावसायिक परिसर में सब्जी मंडी की दुकानें शिफ्ट होंगी। इसके अलावा पार्किंग सुविधा भी यहां बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि 140 करोड़ रुपये की मंजूरी सरकार से मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



52 परिवारों का मामला अभी कोर्ट में
सब्जी मंडी में बने नगर निगम कर्मचारियों के आवासों की जगह नए परिसर का निर्माण होना है। अप्रूवल मिलने के बाद इन आवासों को तोड़ा जाएगा। हालांकि यहां रह रहे 50 से ज्यादा कर्मचारी परिवारों को अभी भी यहां से शिफ्ट नहीं किया है। इन कर्मचारियों का मामला अभी कोर्ट है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें रहने के लिए आवास मुहैया नहीं करवा दिए जाते है, तब तक वह आवास खाली नहीं करेंगे। इस मामले पर कोर्ट के शीतकालीन अवकाश के बाद फैसला लिया जाएगा। दूसरी ओर नगर निगम ने अपने स्तर पर एआईआर और सीपीडब्ल्यूडी विभाग के साथ कर्मचारियों काे आवास उपलब्ध करवाने को लेकर बातचीत कर रहा है लेकिन अभी तक इस पर किसी तरह की सहमति नहीं बन पाई है।


पशु पड़ाव में बन रहे आवास
नगर निगम कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवास बालूगंज के पशु पड़ाव में बनाने जा रहा है। यह पिछले बजट में मंजूर हो गया था। ऐसे में अब टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद 34 करोड़ रुपये की लागत से यहां पर आवास बनाने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम का दावा है कि अगले एक से डेढ़ साल के भीतर यह आवास बन जाएंगे। कर्मचारियों को आवास की जो समस्या पेश आती थी, वह भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article