सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Release pending salaries to teachers soon: Pundir

शिक्षकों को जल्द जारी करें बकाया वेतन : पुंडीर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Release pending salaries to teachers soon: Pundir
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को संभाल रहे 600 से अधिक शिक्षक छह महीनों से बिना वेतन कार्य कर रहे हैं। यह शिक्षक न तो सेवानिवृत्ति ले पाए हैं और न ही सेवा विस्तार के बावजूद समय पर वेतन प्राप्त कर पा रहे हैं। पूर्व प्रांत महामंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि सरकार शिक्षकों से अपेक्षा तो करती है कि वह छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न होने दें लेकिन बदले में उन्हें समय पर वेतन और मानदेय नहीं दे रही। उन्होंने सरकार से जल्द बकाया वेतन जारी करने की मांग की है। शिक्षक अपने परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा और दैनिक खर्च बैंक ऋण पर निर्भर रहकर चला रहे हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस गंभीर विषय पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article