सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Notification issued for agricultural produce markets in Himachal Pradesh market yards declared in 10 districts

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में कृषि उपज मंडियों की अधिसूचना जारी, 10 जिलों में मंडी यार्ड घोषित

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Feb 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
सार

कृषि उपज मंडी समितियों के तहत आने वाली करीब 89 मंडियों को लेकर नई अधिसूचना जारी की गई है। ये अधिसूचना हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने जारी की है। पढ़ें पूरी खबर...

Notification issued for agricultural produce markets in Himachal Pradesh market yards declared in 10 districts
हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने प्रदेश में कृषि उपज मंडी समितियों (एपीएमसी) के तहत आने वाली करीब 89 मंडियों को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। यह निर्णय बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक एवं सदस्य सचिव हेमिस नेगी की ओर से जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार बोर्ड ने बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में स्थित इन मंडियों को प्रधान मंडी यार्ड, मंडी यार्ड, उप मंडी यार्ड और मार्केट यार्ड के रूप में घोषित किया है।

Trending Videos

बिलासपुर जिले में बिलासपुर को प्रधान मंडी यार्ड, घुमारवीं, नम्होल, झंडूता, शाहतलाई, जुखाला, निहाल और माजरी को उप मंडी यार्ड घोषित किया गया है। चंबा जिले में चंबा को प्रधान मंडी यार्ड बनाया गया है। हमीरपुर जिले में दोसड़का हमीरपुर को प्रधान मंडी यार्ड, नादौन, जाहू और सुजानपुर को उप मंडी यार्ड का दर्जा दिया गया है। कांगड़ा जिले में कांगड़ा को प्रधान मंडी यार्ड घोषित किया गया है, जबकि बैजनाथ में सब मार्केट यार्ड, पालमपुर, ज्वालाजी, बैजनाथ, ज्वाली, फतेहपुर, धर्मन (छोटा भंगाल), नगरोटा बगवां, गुलेर, ढलियारा, रियाली, मिलवां को उप मंडी यार्ड और धर्मशाला के पासू को मंडी यार्ड अधिसूचित किया गया है।

कुल्लू जिले में भुंतर स्थित कुल्लू को प्रधान मंडी यार्ड बनाया गया है। चौरी बिहाल, भुंतर, पतलीकूहल, बंजार, खेगसू, निरमंड और आनी को उप मार्केड यार्ड बनाया गया है। बंदरोल में मार्केट यार्ड अधिसूचित किया गया है। मंडी जिले में कांगणी को प्रधान मंडी यार्ड घोषित किया गया है। जोगिंद्रनगर, चायल चौक और जाच को उप मार्केट यार्ड अधिसूचित किया गया है। टकोली और धनोटू को मार्केट यार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला जिले में ढली को प्रधान मंडी यार्ड बनाया गया है। कोटी, नेरवा, रामपुर, ठियोग, खड़ापत्थर, टुटू, पुलबाहल और शिलारू उप मार्केट यार्ड, पराला, रोहडू़, भट्टाकुफर और मेहंदली में मार्केट यार्ड अधिसूचित किए गए हैं। किन्नौर जिले में टापरी और प्लींगी को उप मंडी यार्ड का दर्जा दिया गया है। सिरमौर जिले में पांवटा साहिब प्रधान मार्केड यार्ड, नाहन मार्केट यार्ड, ददाहू, सराहन, बागथन, सतौन, राजगढ़, खेरी, भगानी, घंडूरी और नौहराधार उप मार्केट यार्ड अधिसूचित हुए हैं।

सोलन जिले में सोलन और ऊना जिले में ऊना को प्रधान मंडी यार्ड घोषित किया गया है। सोलन के परवाणू को टर्मिनल मार्केट यार्ड के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसके अलावा धर्मपुर, नालागढ़, वाकनाघाट, चक्की का मोड़, बनागली, रामशहर, साधुपुल, जगजीतनगर, कंडाघाट, अर्की, कुनिहार और सपरून को उप मंडी यार्ड बनाया गया है। ऊना जिले में संतोषगढ़ को मार्केट यार्ड, बंगाणा, टकारला, ऊना के रामपुर और बड़शाली को उप मार्केट यार्ड अधिसूचित किया गया है।

पूर्व विधायक कुलदीप बने राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष
प्रदेश सरकार ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को राज्य कृषि विपणन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कृषि विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि एवं बागवानी उपज विपणन (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 2005 की धारा 4 के तहत कुलदीप सिंह पठानिया की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं। विवादों के बाद कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का बोर्ड भंग कर दिया गया था। हमीरपुर निवासी कुलदीप मुख्यमंत्री के करीबी हैं। उनकी नियुक्ति की अधिसूचना सचिव कृषि सी. पॉल रासू ने जारी की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed