{"_id":"698203cdb79e54e20d0efa37","slug":"decks-cleared-for-starting-pet-scan-machine-at-igmc-shimla-news-c-19-sml1002-672617-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी में पैट स्कैन मशीन शुरू करने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी में पैट स्कैन मशीन शुरू करने का रास्ता साफ
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में इसी माह के अंत तक मरीजों के लिए मिलेगी सुविधा, एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड ने जारी किए प्रमाणपत्र
क्रॉसर
मरीजों को चंडीगढ़ जाने के झंझट से मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के कैंसर अस्पताल में पैट सीटी स्कैन (पीईटी-सीटी) की सुविधा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।
आईजीएमसी को केंद्रीय एजेंसी एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड (एईआरबी) से सेफ्टी सर्टिफिकेट मिल चुका है। इस सर्टिफिकेट के बिना टेस्ट नहीं किए जा सकते हैं। इसके साथ ही सरकार की ओर से इस टेस्ट के लिए आवश्यक एफडीजी को खरीदने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरवरी अंत तक आईजीएमसी में ही मरीजों के पैट सीटी स्कैन करवाने की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस मशीन के स्थापित होने के बाद मरीजों को पैट स्कैन के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश में ही मरीजों को सस्ते दरों पर यह सुविधा मिल जाएगी।
सेफ्टी सर्टिफिकेट मिल जाने के बाद (एफडीजी) फ्लोरोडियोऑक्सि गुलूकोज रेडियोएक्टिव शूगर इंजेक्शन खरीद की प्रक्रिया भी सरकार के स्तर पर शुरू हो चुकी है। इसके आने पर आईजीएमसी में पैट सीटी स्कैन मशीन कंपनी के कर्मचारी आकर यहां इसकी टेस्टिंग कर सुनिश्चित करेंगे कि मशीन से उम्मीद के अनुरूप टेस्ट और रिपोर्ट आ रहे हैं या नहीं। इसके साथ ही आईजीएमसी में मशीन से टेस्ट की सुविधा का शुभारंभ हो जाएगा। इसके अलावा आईजीएमसी में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी और एमआरआई की नई लगी मशीन का शुभारंभ करने की भी तैयारी है। अस्पताल में 10 से 15 मरीजों के स्कैन हर रोज होंगे। इससे उनका उपचार भी तुरंत शुरू करना संभव होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में यह पहला सरकारी क्षेत्र का मेडिकल कॉलेज है, जिसमें पैट स्कैन की सुविधा शुरू की जा रही है। एआईएमएस बिलासपुर में यह सुविधा पहले से उपलब्ध है।
तैयारियां अंतिम चरण में : डॉ. राहुल
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राहुल राव ने कहा कि पैट सीटी स्कैन, रोबोटिक सर्जरी और एमआरआई की नई मशीन से स्कैन की सुविधा का विधिवत शुभारंभ करने के लिए तैयारियां अंतिम चरणों में है। इस माह अंत तक इसका कभी भी मुख्यमंत्री से शुभारंभ करवाया जा सकता है। अस्पताल की ओर से तैयारी की जा रही है। आईजीएमसी के रेडियोथैरेपी विभाग (कैंसर अस्पताल) के हेड डॉ. मनीश गुप्ता ने माना कि एईआरबी से कई माह की मेहनत के बाद अस्पताल में लगी करीब 21 करोड़ की पैट सीटी स्कैन मशीन पर मरीजों के टेस्ट शुरू करने के लिए सेफ्टी सर्टिफिकेट मिल चुका है।
Trending Videos