{"_id":"69820af0e133c53143008fd4","slug":"the-journey-from-dhali-to-the-old-bus-stand-has-decreased-but-the-fare-has-not-shimla-news-c-19-sml1002-672550-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ढली से पुराना बस स्टैंड का \nसफर घटा, पर किराया नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ढली से पुराना बस स्टैंड का सफर घटा, पर किराया नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी बसों में वसूला जा रहा ज्यादा किराया
चलौंठी में सड़क धंसने के बाद वाया संजौली होकर चल रहीं बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चलौंठी में बाईपास धंसने के बाद एचआरटीसी की ढली से पुराना बस स्टैंड के लिए वाया लक्कड़ बाजार चलने वाली बसें वाया संजौली होकर चल रही हैं। इसमें सफर कम होने के बावजूद यात्रियों से पहले की तरह ही पुरानी दरों के हिसाब से ही किराया वसूला जा रहा है। इसको लेकर यात्रियों ने रोष जाहिर किया है।
लोगों का कहना है कि वाया संजौली होकर सफर तो कम हुआ है लेकिन उनसे किराया ढली बाईपास का ही वसूला जा रहा है। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से वाया संजौली से दूरी के हिसाब से किराया वसूल करने की मांग की है। पुराना बस स्टैंड की वाया ढली बाईपास होकर दूरी 12 किलोमीटर है। इसका किराया 32 रुपये बनता है लेकिन वाया संजौली होकर पुराना बस स्टैंड की दूरी 8.6 किलोमीटर की दूरी बनती है। इस तरह 23.50 रुपये किराया बनता है लेकिन वसूली 32 रुपये की जा रही है।
लोगों का आरोप है कि एचआरटीसी की बसों में किराया वसूलने वाली ई-टिकटिंग मशीनों में वाया संजौली होकर बनने वाली दूरी के हिसाब से बनने वाले किराये को नहीं जोड़ा है। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली बसों में सवारियों से कई बसों में अधिक किराया वसूला जा रहा है। इसको देखते हुए लोगों ने ढली बाईपास के दुरुस्त होने तक 8.6 किलोमीटर के हिसाब से ही किराया वसूल करने की मांग उठाई है। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से इस संबंध में जल्द उचित कदम उठाने की गुहार लगाई है। चलौंठी में सड़क को नुकसान पहुंचने से 9 जनवरी से मार्ग पर बड़े वाहनों और बसों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। इस वजह से ढली से पुराना बस स्टैंड और पुराना बस स्टैंड से वाया लक्कड़ बाजार होकर ढली के लिए चलने वाली बसों को संजौली से होकर चलाया जा रहा है। इस रूट पर हर रोज हजारों लोग सफर करते हैं। आरएम लोकल अंकुर वर्मा ने बताया कि प्रबंधन के ध्यान में इस तरह का मामला आया है। इसका जल्द समाधान किया जाएगा।
Trending Videos