{"_id":"6a4b7d10038c21c12208355e","slug":"chopal-kofardhar-illegal-cannabis-cultivation-10-lakh-plants-destroyed-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: चौपाल के कोफरधार में 10 बीघा में अवैध भांग की खेती का खुलासा, 10 लाख पौधे नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: चौपाल के कोफरधार में 10 बीघा में अवैध भांग की खेती का खुलासा, 10 लाख पौधे नष्ट
Mon, 06 Jul 2026 03:32 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा(रोहड़ू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा(रोहड़ू)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:32 PM IST
सार
शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के कोफरधार क्षेत्र में नेरवा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 बीघा भूमि पर उगाई गई अवैध भांग की खेती नष्ट कर दी। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में लगभग 10 लाख पौधे थे। 40 पौधों के नमूने जब्त किए गए हैं। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
भांग की खेती को नष्ट करते हुए शिमला पुलिस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध भांग की खेती का भंडाफोड़ किया है। नेरवा थाना पुलिस ने कोफरधार (नगाह) क्षेत्र में करीब 10 बीघा भूमि पर उगाई गई अवैध भांग की फसल को नष्ट कर दिया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार यहां लगभग 10 लाख भांग के पौधे लगाए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान टीम को कोफरधार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भांग की खेती होने की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि एक बिस्वा भूमि में करीब 5,000 भांग के पौधे उगाए गए थे। इसी आधार पर पूरे 10 बीघा क्षेत्र में लगभग 10 लाख पौधों का अनुमान लगाया गया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 40 भांग के पौधों के नमूने जब्त किए, जबकि शेष फसल को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
इस मामले में नेरवा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब अवैध खेती करने वालों की पहचान में जुटी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।