सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Principal Advisor IT Gokul Butel will not take honorarium this year also, informed the govt

Himachal: सीएम के प्रधान सलाहकार आईटी गोकुल बुटेल इस साल भी नहीं लेंगे मानदेय, प्रकाश राणा का भी इन्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Feb 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

आर्थिक तंगहाली के बीच मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल इस साल भी सिर्फ एक रुपये का टोकन मानदेय लेंगे।

cm Principal Advisor IT Gokul Butel will not take honorarium this year also, informed the govt
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक तंगहाली के बीच मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल इस साल भी सिर्फ एक रुपये का टोकन मानदेय लेंगे। साथ ही अन्य भत्ते भी नहीं लेंगे। उनकी ओर से इस संबंध में सरकार को पत्र लिखा गया है। पत्र में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी एक रुपये का टोकन मानदेय लेना जारी रखने की इच्छा जताई है।  यह भी बताया गया है कि पिछले वर्षों के अनुसार वे कोई टीए/डीए या अन्य स्वीकार्य भत्ते नहीं लेना चाहते हैं। वहीं जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने भी मानदेय लेने से इन्कार किया है। 

Trending Videos


बता दें, पिछले साल भी मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल ने प्रतिमाह मिलने वाला 2.50 लाख रुपये का वेतन और भत्ते नहीं लेने का फैसला लिया था।  प्रदेश में आर्थिक संकट का हवाला देकर गोकुल ने यह निर्णय लिया। गोकुल बुटेल के अनुसार दिसंबर 2023 से अभी तक उन्होंने बैंक खाते से वेतन नहीं निकाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed