सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mid-day meal worker murdered after entering school in Kangra Himachal police arrested the accused

Himachal Murder: हिमाचल प्रदेश में स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की हत्या, मची चीख पुकार; आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Feb 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Mid-Day Meal Worker Murder Himachal: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा के चनौर स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में एक मिड डे मील वर्कर महिला हत्या कर दी गई है। 

Mid-day meal worker murdered after entering school in Kangra Himachal police arrested the accused
मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनौर में कार्यरत मिड डे मील वर्कर महिला की एक व्यक्ति ने दराट से वार कर हत्या कर दी। महिला की पहचान सलोचना देवी पत्नी बिशंभर के तौर पर हुई है। महिला चनौर गांव की ही रहने वाली है। आरोपी युवक मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना करीब 12 बजे की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। पुलिस फोरेंसक टीम का इंतजार कर रही है। मौके पर डीएसपी डाडासीबा राजकुमार मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल की सेंटर हेड टीचर सरिता देवी ने बताया कि बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे बाहर आईं तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति सुलोचना देवी पर दराती से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। हालात की गंभीरता को देखते हुए अध्यापकों ने तुरंत बच्चों को कमरों में बंद कर उनकी जान बचाई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।

इसके बाद अध्यापकों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर उन पर भी हमला करने के लिए झपट पड़ा। इसी दौरान पास स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौर के अध्यापक भी मौके पर पहुंचे और पत्थर मारकर आरोपी को भगाने की कोशिश की, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed