सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala Hospital will soon purchase 10 new stretchers

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल जल्द खरीदेगा 10 नए स्ट्रेचर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala Hospital will soon purchase 10 new stretchers
विज्ञापन
धर्मशाला। मरीजों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन जल्द 10 नए स्ट्रेचर खरीदेगा। इसके लिए रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में करीब डेढ़ लाख रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की संख्या और पुराने स्ट्रेचर की स्थिति खराब होने के चलते इनको खरीदने का निर्णय लिया था। मामले को प्रशासन की ओर से हाल ही में हुई आरकेएस की बैठक में प्रस्ताव को रखा था।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार कई बार आपातकालीन स्थिति में पर्याप्त स्ट्रेचर उपलब्ध न होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई खरीद से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। इससे मरीजों को वार्ड से जांच कक्ष, ऑपरेशन थियेटर अथवा अन्य विभागों तक सुरक्षित और सुगम तरीके से ले जाया जा सकेगा। इससे अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं में भी सुधार होगा। उधर, एमएस डॉ. अनुराधा शर्मा ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए आरकेएस में प्रस्ताव रखा गया था और डेढ़ लाख रुपये की मंजूरी मिली है, जिससे 10 नए स्ट्रेचर खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed