फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm sukhu nsui program sanatani statement bjp shimla

Himachal News: हम रोज पूजा करते हैं, हमसे बड़ा सनातनी कौन? एनएसयूआई के मंच से भाजपा पर बरसे सीएम सुक्खू

Mon, 13 Jul 2026 02:42 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 13 Jul 2026 02:42 PM IST
सार

CM Sukhu in NSUI Program: शिमला में एनएसयूआई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म और आस्था किसी राजनीतिक दल की बपौती नहीं हैं। उन्होंने सरकार की ओर से युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुधारों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही अग्निवीर योजना और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भी अपनी सरकार का पक्ष रखा।

विज्ञापन
cm sukhu nsui program sanatani statement bjp shimla
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित राजीव भवन में आयोजित एनएसयूआई कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि आस्था और धर्म किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम रोज पूजा करते हैं, गाय की पूजा करते हैं, कंजक पूजन करते हैं। हमसे बड़ा सनातनी कौन हो सकता है? भाजपा हमें सनातनी होने का प्रमाणपत्र देने की कोशिश करती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही व्यवस्थाओं में बदलाव कर पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि लगभग 40 वर्षों से चली आ रही कई व्यवस्थाओं में सुधार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं और रोजगार पर सरकार का फोकस
सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के कई नेता एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस से निकलकर राजनीति में आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने हमेशा देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा कि पहले हिमाचल के युवाओं को सेना में अधिक अवसर मिलते थे, लेकिन अब भर्ती के अवसर सीमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस और अन्य विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।

पेपर लीक और शिक्षा पर भी बोले
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को भंग किया गया और आरोपियों को जेल भेजा गया। उन्होंने इस दौरान नीट पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए।

शिक्षा क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के आधार पर हिमाचल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और सरकार शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्षों को मिलेगा दायित्व
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भरोसा दिलाया कि उन्हें संगठन और सरकार में उचित जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों को शिकायत निवारण समितियों या अन्य उपयुक्त समितियों में शामिल किया जाएगा। साथ ही स्पष्ट किया कि सभी को बोर्ड और निगमों में पद देना संभव नहीं है, लेकिन अवसर मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

'मुख्यमंत्री बनने की कभी कल्पना नहीं की थी'
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि वे सामान्य परिवार से आते हैं और संगठन ने उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया, जिसके कारण आज उन्हें यह जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed