फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Condition of BCS-Vikasnagar road is dilapidated.

Shimla News: बीसीएस-विकासनगर सड़क की हालत खस्ता

Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Condition of BCS-Vikasnagar road is dilapidated.
शिमला। शहर के बीसीएस से विकासनगर जाने वाली मुख्य सड़क की हालत खस्ता हो गई है। सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार है। वहीं फुटपाथ पर रोड़ी, सरिया और अन्य निर्माण सामग्री रखी है। इस वजह से लोगों को सड़क किनारे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं लेकिन सड़क की खस्ता हालत के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ रही है और हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। यह शहर की मुख्य सड़क है, जो कई उपनगरों को मुख्य बाजार, पुराने और नए बस अड्डे से जोड़ती है। स्थानीय निवासी निशा शर्मा और स्वाति चौहान ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को पेश आ रही है। फुटपाथ होने के बावजूद वे सड़क पर चलने को मजबूर हैं। साथ ही फुटपाथ पर कूड़े का ढेर भी लगा हुआ है। बारिश के कारण यह कचरा सड़ने लगा है, जिससे मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। वाहन स्किड होने के डर से चालकों को सड़क के किनारे से वाहन निकालने पड़ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article