फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Construction of the PHC building in Shoghi will be completed in nine months.

Shimla News: शोघी में बन रहे पीएचसी भवन का काम नौ माह में होगा पूरा

Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Construction of the PHC building in Shoghi will be completed in nine months.
पीएचसी में ट्राॅमा सेंटर की भी मिलेगी मरीजों को सुविधा
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने किया मौके का निरीक्षण
भवन के निर्माण पर 15 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के साथ लगते शोघी में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन का कार्य नौ माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस पीएचसी में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ट्राॅमा सेंटर भी बनेगा। ऐसे में किसी भी आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार की सुविधा मिल सकेगी और उपचार में होने वाली देरी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोमवार को शोघी स्थित निर्माणाधीन भवन के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री ने कहा कि भवन का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने किया था लेकिन पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य की गति धीमी पड़ गई थी। अब कार्य ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। भवन में मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक सभी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने यह भी बताया कि तारादेवी मंदिर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और उसे पक्का करने के लिए 1 करोड़ 18 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इसके बाद मंत्री ने शोघी पंचायत भवन में शोघी, आनंदपुर, कोट, थड़ी, जलेल और बढ़ई पंचायतों के लिए आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप ही सरकारी भवनों का निर्माण किया जाएगा। शोघी पंचायत के विकास के लिए पूर्व प्रधान के कार्यकाल के दौरान विधायक निधि सहित 32 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। वहीं थड़ी पंचायत के विकास के लिए 16 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये के विकास कार्य वर्तमान में जारी हैं। धार सड़क के लिए 15 लाख रुपये, आनंदपुर से कोल्हापुर सड़क के लिए 15 लाख रुपये और फायल से दौती सड़क के लिए 12 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रियंका तनवर, पंचायत समिति अध्यक्ष जीत सिंह ठाकुर, उपप्रधान विक्रम ठाकुर, एसडीएम शिमला ग्रामीण मनजीत सिंह, बीडीओ टुटू बृजेश भारद्वाज, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश अग्रवाल, एपीएमसी निदेशक मंडल सदस्य ललित शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टुटू देवेंद्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य मोनिका वर्मा, ग्राम पंचायत शोघी के प्रधान इंद्र ठाकुर, थड़ी पंचायत की प्रधान आशा कश्यप, आनंदपुर पंचायत के प्रधान अशोक कुमार, जलेल पंचायत के प्रधान कपिल वर्मा, कोट पंचायत की प्रधान ईश्वरी देवी और बढ़ई पंचायत के प्रधान रामेश्वर पाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




संपर्क सड़कों का किया निरीक्षण
मंत्री ने शोघी-थड़ी-सालाना संपर्क सड़क और फायल रामपुरी वाया मथोली संपर्क सड़क का भी निरीक्षण किया। फायल रामपुरी वाया मथोली संपर्क सड़क के निर्माण में आ रही दिक्कतों को सुलझाने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बैठक कर समाधान निकालने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री शगीन स्थित माहूनाग मंदिर में नाग पंचमी मेले में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर माहूनाग महाराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article