सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Create coordination between yoga and modern science: Prof. Mahavir

योग और आधुनिक विज्ञान में बनाएं समन्वय : प्रो. महावीर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Create coordination between yoga and modern science: Prof. Mahavir
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के योग अध्ययन विभाग में बुधवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने शोधार्थियों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए योग और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को समकालीन वैज्ञानिक प्रगति के साथ जोड़ना समय की आवश्यकता है।कुलपति ने शोधार्थियों को अनुसंधान के नए आयामों की खोज के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चुंबकीय बल और प्राणिक बल के बीच वैचारिक संबंध को रेखांकित करते हुए बताया कि जहां चुंबकीय बल मापने योग्य ऊर्जा का रूप है, वहीं प्राणिक बल सूक्ष्म जैव-ऊर्जा के रूप में शरीर और मन को प्रभावित करता है। कार्यक्रम में विभाग की अध्यक्ष डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. सत्यप्रकाश पाठक, डॉ. बिशंबर सिंह रंजन सहित संकाय सदस्य और शोधार्थी उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article