सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   100 people got their health checked in Tutu-Majthai

Shimla News: टूटू-मजठाई में 100 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
100 people got their health checked in Tutu-Majthai
विज्ञापन
शिमला। स्वस्थ भारत फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा पंचायत टुटू-मजठाई के पंचायत घर में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 100 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर का संचालन डॉ. सुशील सेमवाल के नेतृत्व में किया गया जहां प्रतिभागियों की आयु, लंबाई, वजन, रक्तचाप, हृदय गति सहित पाचन संबंधी समस्याओं की जांच की गई। साथ ही मैग्नेटिक एनालाइजर के माध्यम से शरीर में फैट, विटामिन और मिनरल्स की जांच की गई। इस दौरान फार्मासिस्ट सागर रांगड़, ऑपरेटर लोकेश नेगी और फील्ड वर्कर विकेश नेगी ने स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग किया। शिविर के साथ पंचायत सचिव सुनीता शर्मा ने मतदाता सूची संशोधन अभियान चलाते हुए नए मतदाताओं के नाम जोड़े। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article