{"_id":"69c3f64ad6ee69928c0e8330","slug":"work-on-preparing-reservation-roster-stalled-clear-sop-sought-shimla-news-c-19-sml1002-695914-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आरक्षण रोस्टर तैयार करने का काम लटका, स्पष्ट एसओपी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आरक्षण रोस्टर तैयार करने का काम लटका, स्पष्ट एसओपी मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
पंचायती राज विभाग की ओर से जारी एसओपी स्पष्ट न होने से जिला शिमला की पंचायतों का रोस्टर बनाने का काम बाधित
प्रशासन ने पंचायती राज विभाग को पत्र भेजा
जिला शिमला में 446 पंचायतों के होने हैं चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला की 446 पंचायतों का आरक्षण रोस्टर तैयार करने का काम फिलहाल लटक गया है। पंचायती राज विभाग की ओर से जारी एसओपी स्पष्ट न होने से जिला प्रशासन ने विभाग को पत्र लिखा है। पंचायती राज विभाग से आरक्षण रोस्टर को लेकर और स्पष्ट एसओपी जारी करने का आग्रह किया है।
हाल ही में विभाग ने पंचायतों के रोस्टर को लेकर एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) तैयार की थी। इसे जारी करते हुए सभी जिलों को इसके आधार पर पंचायतों का रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन के अनुसार एसओपी में कुछेक बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। रोस्टर तैयार करने में किसी तरह की गलती न रहे, इसके लिए विभाग से विस्तृत और स्पष्ट एसओपी जारी करने को कहा है। विभाग की ओर से एक दो दिन में विस्तृत निर्देश मिलने के बाद ही पंचायतों के रोस्टर को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिला शिमला में इस बार 446 पंचायतों में चुनाव होने हैं। इनमें 34 पंचायतें नई हैं। नई पंचायतों में वार्ड बंदी का काम पूरा कर लिया है। अब सिर्फ रोस्टर तैयार होना है। 31 मार्च तक ही जिला शिमला में आरक्षण रोस्टर जारी हो सकता है। एडीसी शिमला सचिन शर्मा ने कहा कि एसओपी को लेकर विभाग को पत्र लिखा है।
नई पंचायतों के चलते भी रोस्टर में देरी
नई पंचायतों के गठन से जुड़े विवाद के चलते भी जिला शिमला में रोस्टर जारी होने में देरी हो सकती है। जिले की कुलग पंचायत से जुड़ा एक मामला प्रदेश हाईकोर्ट में विचाराधीन है। सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन की नजरें कोर्ट के आदेशों पर भी है। नई पंचायतों का गठन रद्द होने से रोस्टर पूरी तरह से बदल सकता है। इसलिए प्रशासन कोर्ट के आदेश का भी इंतजार कर रहा है। अंतिम आदेश के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि जिला में कुल कितनी पंचायतों में चुनाव होने हैं।
देर रात 12:00 बजे तक चल रहा काम
जिला शिमला में पंचायतों का रोस्टर तैयार करने के लिए उपायुक्त कार्यालय में ही पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की टीम बैठाई गई है। यह टीम प्रारंभिक तौर पर पंचायतों का रोस्टर तैयार कर रही है। रोज की रिपोर्ट उपायुक्त को भी भेजी जा रही है। जारी करने से पहले रोस्टर को अंतिम रूप दिया जाएगा। देर रात 12:00 बजे तक यह टीम कार्यालय में बैठकर इस प्रक्रिया को पूरा कर रही है।
Trending Videos