{"_id":"69231a5453c58ed0ca0f0388","slug":"cultural-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-636582-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: स्वर्ण मंदिर के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत की निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: स्वर्ण मंदिर के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत की निहाल
विज्ञापन
शिमला के बालूगंज गुरुद्वारे में अमृतसर से आए हजूरी रागी शब्द कीर्तन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
गुरु नानक देव महाराज के 556वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में हुआ विशेष समागम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में गुरु नानक देव महाराज के 556वें प्रकाश पर्व पर रविवार को विशेष समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे दीवान सजाया गया। स्वर्ण मंदिर के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन किया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रंथी बीबी मनप्रीत कौर ने सुखमनी साहिब के पाठ के साथ की। सुबह 9:40 से 10:00 बजे तक गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ हुआ। 10 बजे से 11:15 बजे तक जसपाल सिंह, रणजीत सिंह और नीरज ग्रोवर ने आसा की वार कीर्तन किया। 11:15 से 12:15 बजे तक गुरुद्वारा साहिब की महिलाओं पूनम ग्रोवर, संतोष कौर, कमलजीत कौर, रितु कुकरेजा और साक्षी ने गुरबाणी कीर्तन किया। दोपहर 12:15 से 1 बजे तक श्री गुरु सिंघ सभा शिमला के हजूरी रागी सुखजिंद्र सिंह ने कीर्तन किया। दोपहर 1:15 से 2:45 तक दरबार साहिब अमृतसर से आए हजूरी रागी भाई सुखजीत सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। समागम का समापन श्री गुरु सिंघ सभा शिमला के जसविंद्र सिंह ने प्रार्थना और हकुमनामे के साथ किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आसपास के क्षेत्रों से संगत मौजूद रही। अंत में संगत को गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
इस अवसर पर श्री गुरु सिंघ सभा शिमला के महासचिव सुरिंद्रपाल सिंह, कैथू गुरुद्वारे से शंकर सिंह, रश्मीत सिंह, मालरोड व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ऋषि, उपाध्यक्ष राजेश सूद, परमजीत सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos