{"_id":"6a2001fb99849e12150fdc8e","slug":"dalai-lama-receives-first-grammy-award-at-dharamshala-residence-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: दलाई लामा को धर्मशाला स्थित आवास पर प्रदान किया गया ग्रैमी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: दलाई लामा को धर्मशाला स्थित आवास पर प्रदान किया गया ग्रैमी पुरस्कार
पीटीआई, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
धर्मशाला में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा को प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके आधिकारिक कार्यालय में विश्व प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने अपने बेटों अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ सौंपा। पढ़ें पूरी खबर...
दलाई लामा
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को बुधवार को यहां उनके आवास पर सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान द्वारा औपचारिक रूप से ग्रैमी पुरस्कार प्रदान किया गया।
Trending Videos
दलाई लामा (तेनज़िन ग्यात्सो) ने अपने स्पोकन-वर्ड एल्बम 'मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज़ होलीनेस द दलाई लामा' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ ऑडियो बुक, नैरेटर और कहानी कहने की रिकॉर्डिंग' श्रेणी में अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
90 वर्षीय दलाई लामा के इस स्पोकन-वर्ड एल्बम में उनकी शिक्षाओं को जाने-माने कलाकारों के संगीत के साथ पिरोया गया है, जिसका उद्देश्य वैश्विक दर्शकों तक शांति और करुणा का संदेश पहुंचाना है।
इस एल्बम में दलाई लामा की शांति, करुणा, सजगता और वैश्विक उत्तरदायित्व से जुड़ी शिक्षाओं को संगीत की धुनों के साथ प्रस्तुत किया गया है।