फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Devotees became emotional upon hearing the story of the reunion of Ram and Bharat.

Shimla News: राम-भरत मिलाप की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु

Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional upon hearing the story of the reunion of Ram and Bharat.
शिमला। गंज बाजार में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन शुक्रवार को राम-भरत मिलाप प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान कथावाचक आचार्य श्यामानंद महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, भरत जी के अद्वितीय त्याग, भ्रातृ प्रेम और धर्मनिष्ठा का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया। भरत का चरित्र त्याग, समर्पण और निष्काम प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है। भरत ने राजसत्ता और वैभव को ठुकराकर भगवान श्रीराम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर स्थापित किया और स्वयं सेवक भाव से राज्य का संचालन कर धर्म, मर्यादा और भाईचारे की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की। सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि कथा 11 जुलाई को समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article