सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala: Union Minister of State Kamlesh Paswan Says — 294 New Roads to be Built in Himachal Under PMGSY

धर्मशाला: केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश बोले- हिमाचल में पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में बनेंगी 294 नई सड़कें

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को जानकारी दी कि प्रदेश में 1,538 किलोमीटर लंबी 294 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। 

Dharamshala: Union Minister of State Kamlesh Paswan Says — 294 New Roads to be Built in Himachal Under PMGSY
सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण के तहत हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों को बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को जानकारी दी कि प्रदेश में 1,538 किलोमीटर लंबी 294 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

Trending Videos


इन सड़कों के निर्माण पर केंद्र सरकार 2,247.24 करोड़ रुपये खर्च करेगी। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य मार्च 2029 तक उन गांवों को साल भर चलने वाली सड़कों से जोड़ना है, जो अब तक वंचित हैं। पहाड़ी राज्यों में 250 से अधिक आबादी वाले लगभग 25,000 गांवों को इस दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि चौथे चरण के तहत केवल नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, पुरानी सड़कों के अपग्रेडेशन का कोई प्रावधान नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों को कनेक्टिविटी देने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2000 के प्रावधानों के तहत एकमुश्त केंद्रीय सहायता का मार्ग प्रशस्त किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed