सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamshala: Voting for the Sikyong (political leader) of the Tibetan govt inexile takes place in 27 countries

धर्मशाला: निर्वासित तिब्बत सरकार के सिक्योंग के लिए 27 देशों में मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Feb 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

चुनाव 27 देशों में 87 क्षेत्रीय चुनाव कार्यालयों में हुआ, जहां पर कुल 309 मतदान क्षेत्र स्थापित किए गए थे। चुनाव की निगरानी के लिए 1,737 चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।

Dharamshala: Voting for the Sikyong (political leader) of the Tibetan govt inexile takes place in 27 countries
निर्वासित तिब्बत सरकार के सिक्योंग के लिए मतदान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

निर्वासित तिब्बत सरकार (सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन) के सिक्योंग और सांसदों के लिए रविवार को 27 विभिन्न देशों में रविवार को शांतिपूर्वक पहले चरण की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। यह चुनावी प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चली। चुनाव 27 देशों में 87 क्षेत्रीय चुनाव कार्यालयों में हुआ, जहां पर कुल 309 मतदान क्षेत्र स्थापित किए गए थे। चुनाव की निगरानी के लिए 1,737 चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। बस्तियों से बाहर रहने वाले मतदाताओं के लिए 31 विशेष मतदान क्षेत्र बनाए गए।

Trending Videos


सिक्योंग के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि सांसद पदों के लिए लगभग 98 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। करीब 91,000 मतदाताओं ने निर्वासित तिब्बती सरकार के चुनाव के लिए पंजीकरण करवाया है। तिब्बती संसद में कुल 45 सदस्य होते हैं। प्रारंभिक चरण संपन्न होने के बाद द्वितीय और अंतिम चरण के चुनाव 26 अप्रैल, 2026 को होंगे। टीए के मुख्य चुनाव आयुक्त लोबसंग येशी ने बताया कि रविवार को चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed