सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mule has gone missing from Sundernagar and its owner has announced a reward of 10,000 rupees for anyone who fi

Himachal: 17 दिन से खच्चर लापता, मालिक ने ढूंढने वाले को 10 हजार इनाम देने का किया एलान

संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Feb 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

सुंदरनगर क्षेत्र के पुंघ गांव के बुद्धि राम की एक खच्चर 17 दिन से लापता है। खच्चर की तलाश के लिए उन्होंने सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। 

mule has gone missing from Sundernagar and its owner has announced a reward of 10,000 rupees for anyone who fi
17 दिन से खच्चर लापता, मालिक ने रखा 0 हजार इनाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र के पुंघ गांव के बुद्धि राम की एक खच्चर 17 दिन से लापता है। खच्चर की तलाश के लिए उन्होंने सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने सुराग देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने का एलान किया है। बुद्धि राम ने बताया कि 13 जनवरी को खच्चर गायब हो गई है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस तलाश कर रही है।  बुद्धि राम ने बताया कि 13 जनवरी को वह अपनी छह खच्चरों को झील के किनारे चराने के लिए लेकर गए थे।

Trending Videos


रोज की तरह खच्चरों को चरने के लिए छोड़ दिया गया, लेकिन कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो मौके से सभी खच्चर गायब थे। यह देखकर वह घबरा गए और तुरंत आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मदद मांगी। अगले दिन उन्हें तब राहत मिली जब पांच खच्चर अलग-अलग स्थानों से मिल गईं, लेकिन एक भूरे रंग की खच्चर अब तक नहीं मिल पाई है।  बुद्धि राम ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को भी भूरे रंग की खच्चर दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत उनके मोबाइल नंबर 9736231943 पर संपर्क करें। सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed