{"_id":"69805f8e9c6144713206d1a8","slug":"video-the-natural-farming-initiative-of-sai-eternal-foundation-in-kalaswai-has-become-a-role-model-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर: कलस्वाई में साईं इटरनल फाउंडेशन की प्राकृतिक खेती बनी मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर: कलस्वाई में साईं इटरनल फाउंडेशन की प्राकृतिक खेती बनी मिसाल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल की धर्मपुर पंचायत के कलस्वाई गांव में साईं इंटरनल फाउंडेशन की ओर से की जा रही प्राकृतिक खेती आज क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां बिना रासायनिक खाद व कीटनाशकों के उगाई जा रही मूली, शलगम, आलू, पालक, सरसों सहित विभिन्न प्रकार की सब्जियां और मशरूम लोगों की पहली पसंद बन चुकी हैं। ताजा, शुद्ध और रसायन मुक्त होने के कारण इन उत्पादों की बाजार में जबरदस्त मांग है और सब्जियां व मशरूम हाथों-हाथ बिक रहे हैं।
साईं इंटरनल फाउंडेशन की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि जीरो लागत खेती भी लाभकारी हो सकती है। प्राकृतिक तरीकों से तैयार की जा रही फसल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। फाउंडेशन की ओर से अपनाई गई इस खेती पद्धति ने आसपास के किसानों और युवाओं को भी प्रेरित किया है। वहां कार्यरत कर्मचारी कालीदास ने बताया कि यह सारा कार्य साईं इटरनल फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार वर्मा के मार्गदर्शन और आदेशानुसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। सीमित संसाधनों में बेहतर उत्पादन लेकर फाउंडेशन ने यह दिखा दिया है कि अगर सही दिशा और नीयत हो तो खेती घाटे का सौदा नहीं रहती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।