सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ajay and Kamala set examples in natural farming

Mandi News: प्राकृतिक खेती में अजय, कमला बने मिसाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ajay and Kamala set examples in natural farming
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर केे विकास खंड चौंतड़ा के गांव टिक्करी मुशैहरा के अजय कुमार और ग्राम पंचायत सगनेहड़ की कमला देवी के जीवन में प्राकृतिक खेती से सकारात्मक बदलाव आया है। साल 2003 से प्राकृतिक खेती से जुड़े अजय कुमार का कहना है कि शुरुआती दौर में प्राकृतिक रूप से उगाई गई फसल बेचने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
Trending Videos

उस समय न तो बाजार की उचित व्यवस्था थी और न ही फसलों के दाम तय थे। वर्तमान राज्य सरकार की ओर से प्राकृतिक उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किए जाने से अब किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलने लगा है। हाल ही में उन्होंने दो क्विंटल मक्की सरकार को एमएसपी पर बेचकर छह हजार रुपये से अधिक की आमदनी प्राप्त की। ग्राम पंचायत सगनेहड़ की कमला देवी ने बताया कि उसने साल 2018 में प्राकृतिक खेती को अपनाया है। बिना रसायनिक खाद और कीटनाशकों के खेती करने से उन्हें आर्थिक लाभ के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ 20 महिलाओं का एक समूह कार्य कर रहा है, जो प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ा रहा है। इस समूह ने दो क्विंटल मक्की और छह क्विंटल गेहूं सरकार को एमएसपी पर बेचा। इसके साथ ही प्रति क्विंटल दो रुपये के हिसाब से परिवहन किराया भी दिया गया, जिससे कमला समूह को सरकार द्वारा कुल 37 हजार 200 रुपये का भुगतान किया गया। अजय कुमार और कमला समूह केवल खाद्यान्न उत्पादन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे प्राकृतिक रूप से सब्जियां तथा अन्य फसलें भी उगा रहे हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed