सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Kamrunag will leave for Mandi on the 6th to start the Dev work.

Mandi News: देव कारज शुरू करने छह को मंडी प्रस्थान करेंगे देव कमरुनाग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dev Kamrunag will leave for Mandi on the 6th to start the Dev work.
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जनपद के अधिष्ठाता बड़ादेव कमरुनाग अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला मंडी के कारज शुरू करने के लिए 6 फरवरी को सुबह 9 बजे गोत गांव में पुजारी बोधराज के घर से छोटी काशी मंडी के लिए रवाना होंगे।
Trending Videos

देवता पुलिस और प्रशासनिक सुरक्षा के बीच मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे। देवता के मंडी प्रस्थान को लेकर ज्यूणी घाटी सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। देव काहुलियों की मंगल ध्वनि के साथ देव यात्रा आरंभ होगी और मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु देवता का स्वागत करेंगे। देव कमरुनाग जनपद के सबसे बड़े देवता माने जाते हैं। परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व की शुरुआत देव कमरुनाग के मंडी प्रवेश से ही मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव विवाह के कारज में उनकी भूमिका को लेकर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। देवता के पुजारी बोधराज ने देव कमरुनाग के 6 फरवरी को मंडी महाशिवरात्रि के लिए रवाना होने की पुष्टि की। कहा कि देवता यात्रा के दौरान यजमानों के घरों में परंपरानुसार मेहमाननवाजी निभाएंगे। देव कमरुनाग मंडी महाशिवरात्रि के दौरान टारना पहाड़ी पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। देवता अन्य देवताओं की तरह पड्डल में नहीं बैठते, बल्कि टारना मंदिर में एकांत में रहकर दर्शन देते हैं। देव कमरुनाग के मंडी आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि यात्रा और महाशिवरात्रि मेले के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed