{"_id":"697f98013c299bbd640b837c","slug":"compost-making-machinery-stalled-at-sundernagar-dumping-site-mandi-news-c-90-1-mnd1021-184465-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर डंपिंग साइट में खाद बनाने की मशीनरी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर डंपिंग साइट में खाद बनाने की मशीनरी ठप
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर की चंदपुर स्थित डंपिंग साइट में कूड़े कचरे से जैविक खाद बनाने वाली मशीनरी सात माह बाद भी चालू नहीं हो पाई है। डंपिंग साइट में यह मशीनरी पिछले साल अगस्त में आग की चपेट में आने से राख हो गई थी। मशीनरी को सात महीने से नगर परिषद ठीक नहीं करवा पाई है। इसकी वजह से सात महीनों से यहां पर खाद की एक बोरी भी नहीं बन पाई।
नगर परिषद का कहना है कि बेशक प्लांट की मशीनें नहीं चल रही हैं लेकिन पारंपरिक तरीके से खाद तैयार की जा रही है। इसके लिए डंपिंग साइट पर तीन चार गहरे पिट खोदे गए हैं।
यहां गीला कूड़ा डंप कर खाद बनाने का काम किया जा रहा है। डोर टू डोर मिलने वाले गीले कूड़े और सुंदरनगर के आस पास की सब्जी मंडी की गली सड़ी सब्जियों से इस प्लांट में जैविक खाद तैयार की जाती है। खाद के बनने से नगर परिषद को एक अतिरिक्त कमाई के साथ शहर और सब्जी मंडियों को स्वच्छ रखने में काफी मदद मिलती है। बंद पड़े प्लांट से खाद का उत्पादन पारंपरिक तरीके से किया जा रहा है।
...
प्लांट की मशीनों को ठीक करने की प्रकिया शुरू हो गई है। इस महीने हर हालत में प्लांट चलाया जाएगा। इस पर करीब दो लाख खर्च किया जा रहा है। जल्द ही प्लांट खाद बनाना शुरू कर देगा।
-ललित कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुंदरनगर
000
Trending Videos