सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. Rajeev appointed President of State Judo Association

Shimla News: डॉ. राजीव प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष नियुक्त

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dr. Rajeev appointed President of State Judo Association
विज्ञापन
प्रताप सिंह चेयरमैन और सुरेंद्र को महासचिव बने
Trending Videos

भारत भूषण वाइस चेयरमैन, रमेश वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य जूडो संघ के चुनाव शनिवार को शिमला में हुए। इसमें डॉ. राजीव कुमार को संघ का अध्यक्ष और प्रताप सिंह वर्मा को चेयरमैन चुना गया है। इसके अलावा सुरेंद्र ठाकुर को संघ के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

संघ के महासचिव सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शनिवार को शिमला के आशियाना रेस्तरां में हुई संघ की बैठक में चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजेश भंडारी, जूडो संघ से नरेंद्र ठाकुर, ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक संतोष कुमार की मौजूदगी में चुनाव हुए। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में सभी जिलों के प्रधान और सचिव सहित 50 सदस्यों ने हिस्सा लिया। महासचिव ने बताया कि चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए हैं। इसमें डॉ. राजीव कुमार को प्रधान और सुरेंद्र ठाकुर को महासचिव चुना गया है। इसके अलावा प्रताप सिंह वर्मा को चेयरमैन चुना गया है। इसके अलावा भारत भूषण को वाइस चेयरमैन, रमेश चौहान को वरिष्ठ उप प्रधान, रितिन ठाकुर उप प्रधान, संयुक्त सचिव वंदना ठाकुर, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा और अंकिता और आरती को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया के बाद फैसला लिया गया है कि जूडो खेल को सभी जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में प्रमोट करने के लिए सरकार से बात की जाएगी। इसके अलावा फैसला लिया कि पिछले दो प्रशिक्षण शिविरों और 2 सालों से संघ की रुकी हुई अनुदान राशि को लेकर कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चौहान को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article