सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Panchayat Elections Revision to be completed by the 20th; final voter list to be released on the 24th

हिमाचल पंचायत चुनाव: 20 तक पूरा होगा पुनरीक्षण, 24 को जारी होगी अंतिम वोटर सूची

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Apr 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Himachal Panchayat Elections 2026: हिमाचल प्रदेश में आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 24 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। सभी आपत्तियों के समाधान के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Panchayat Elections Revision to be completed by the 20th; final voter list to be released on the 24th
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है और इसे 20 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 24 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Trending Videos


निर्वाचन विभाग मौजूदा समय में प्राप्त दावों और आपत्तियों की गहन समीक्षा कर रहा है। सभी आवेदनों का पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। सभी आपत्तियों के समाधान के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची में त्रुटि सुधार के लिए सीमित समय शेष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों के मतदाता 50 रुपये शुल्क के साथ एसडीएम कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद चुनाव की घोषणा होने पर किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed