{"_id":"69db31b88f8625b0b00c2210","slug":"himachal-shopkeeper-defrauded-in-hamirpur-under-the-pretext-of-buying-tea-handed-fake-currency-worth-3-200-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में चाय के बहाने दुकानदार से की ठगी थमाए 3,200 रुपये के नकली नोट; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में चाय के बहाने दुकानदार से की ठगी थमाए 3,200 रुपये के नकली नोट; जानें पूरा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक बुजुर्ग दुकानदार को दो कार सवार नकली नोट थमा गए। 74 वर्षीय दुकानदार से दो युवकों ने नकली नोटों के जरिये करीब 3,200 रुपये की धोखाधड़ी की है। पढ़ें पूरी खबर...
चाय पीने के बाद दुकानदार को थमाए नकली नोट।
- फोटो : स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र के तहत लोहरड़ा बाईपास पर शातिरों ने एक बुजुर्ग दुकानदार को चाय के बहाने ठग लिया। 74 वर्षीय दुकानदार से दो युवकों ने नकली नोटों के जरिये करीब 3,200 रुपये की धोखाधड़ी कर दी। घटना ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार लोहरड़ा निवासी चुन्नी लाल की बाईपास पर दुकान है। शनिवार दोपहर दो अज्ञात युवक कार में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पहले नमकीन के साथ चाय पी और सामान्य ग्राहक बनकर बातचीत शुरू की। इसी दौरान उन्होंने दुकानदार को बातों में उलझाते हुए कहा कि उनके पास 200-200 रुपये के नोट हैं और उन्हें 500 रुपये के नोट चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग दुकानदार उनकी बातों में आ गया और बिना ज्यादा जांच-पड़ताल किए उन्हें 500 रुपये के 12 नोट, यानी कुल 6,000 रुपये दे दिए। इसके बदले में युवकों ने 200 रुपये के 30 नोट थमा दिए। दुकानदार ने भी उन नोटों को बिना जांच किए सीधे गल्ले में रख लिया।
अगले दिन जब दुकानदार ने नोटों की जांच की तो वह हैरान रह गए। 30 नोटों में से 16 नोट नकली निकले, जबकि केवल 14 नोट ही असली पाए गए। इस तरह दुकानदार को करीब 3,200 रुपये का नुकसान हुआ। घटना का पता चलते ही दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नकदी के लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरतें और नोटों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही स्वीकार करें।