{"_id":"69daad00557be5b362086838","slug":"district-level-inspire-model-competition-on-21st-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-189854-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय इंस्पायर मॉडल प्रतियोगिता 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय इंस्पायर मॉडल प्रतियोगिता 21 को
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता 21 अप्रैल को होगी। प्रतियोगिता के लिए वैन्यू अभी तक निर्धारित नहीं हुआ है।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर से 88 विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 20 अप्रैल से पूर्व अपने मॉडल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिता में भाग न लेने वाले विद्यार्थियों को मॉडल के लिए जारी राशि को वापस करना होगा।
जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता 2024-25 में हमीरपुर जिले के 48 सरकारी और 40 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित होंगे।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इंस्पायर मानक अवार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है।
कोट
जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता 21 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 88 विद्यार्थी अपने मॉडलों को प्रदर्शित करेंगे। प्रतियोगिता के संदर्भ में शिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -राजेश गौतम, विज्ञान पर्यवेक्षक, हमीरपुर
Trending Videos