{"_id":"69daac7627e611e7e10727f4","slug":"information-given-about-staying-away-from-junk-food-and-nutritious-diet-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-189867-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जंक फूड से दूर रहने और पोषण आहार की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जंक फूड से दूर रहने और पोषण आहार की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र मट्टनसिद्ध में आयोजित किशोरी संवाद कार्यक्रम के उपरांत सीडीपीओ के साथ किशोरी व
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को पोषण पखवाड़ा के तहत किशोरी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को जंक फूड के दुष्प्रभावों और पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी।
सीडीपीओ टौणी देवी और सीडीपीओ सुजानपुर के अधीन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान किशोरियों के हीमोग्लोबिन स्तर, वजन और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान आवश्यक परामर्श भी दिया गया। जिन किशोरियों में पोषण की कमी पाई गई, उन्हें विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों और पोषण संबंधी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी गई।
आंगनबाड़ी केंद्र मट्टन सिद्ध में आयोजित कार्यक्रम में सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने किशोरियों से संवाद करते हुए कहा कि जंक फूड का अधिक सेवन शरीर में पोषक तत्वों की कमी का कारण बनता है, जिससे एनीमिया, मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
उन्होंने किशोरियों को हरी सब्जियां, दालें, फल, दूध और प्रोटीन युक्त आहार को दैनिक जीवन में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी जोर दिया।
पोषण पखवाड़ा के तहत जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को किशोरी संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को जंक फूड से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक कर संतुलित एवं पोषक आहार अपनाने की सलाह दी गई।
Trending Videos