सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drug smugglers will be eliminated, traffic will improve: Gaurav Singh

नशा तस्करों का होगा खात्मा ट्रैफिक में सुधार : गौरव सिंह

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drug smugglers will be eliminated, traffic will improve: Gaurav Singh
विज्ञापन
एसपी का कार्यभार संभालने के बाद बताई प्राथमिकता
Trending Videos

डीआईजी संजीव गांधी को विदाई समारोह में किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह ने शनिवार को एसपी शिमला का कार्यभार संभाल लिया। वह वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। गौरव सिंह ने कहा कि शिमला जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जिले की युवा पीढ़ी चिट्टे की लत में फंसकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है। पुलिस चिट्टे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इसके अलावा महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। गौरव सिंह ने बताया कि राजधानी में यातायात व्यवस्था हमेशा से ही बड़ा मुद्दा रहा है। इसको देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा जिससे आम जनता को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पर्यटन सीजन के दौरान शहर में लंबा ट्रैफिक जाम रहता है और सबसे अधिक परेशानी पीक ऑवर्स में रहती है। इसको देखते हुए पुलिस विशेष योजना के तहत काम करेगी। आईपीएस अधिकारी गाैरव सिंह इससे पहले सोलन जिले के एसपी के पद पर तैनात थे। इसके पहले भी वह कई बड़े जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रह चुके हैं और नशा माफिया के खिलाफ उनकी कार्रवाई को हमेशा ही सराहा गया है। इससे पहले एसपी शिमला रहे डीआईजी संजीव कुमार गांधी को रिलीव किया गया। उन्होंने पिछले तीन सालों के कार्यकाल में नशा तस्करी पर बड़ी चोट की है और कई बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। एसपी कार्यालय की ओर से उनके लिए शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी डीएसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article