सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News This time, expressing love is hit by inflation; a single rosebud costs a hundred rupees

Shimla News: प्यार के इजहार पर अब की बार महंगाई की मार, गुलाब की कली सौ रुपये की एक

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी शिमला में इस बार गुलाब के फूलों के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में वेलेंटाइन सप्ताह के चलते गुलाब की एक कली अब 100 रुपये में बिक रही है।
 

Shimla News This time, expressing love is hit by inflation; a single rosebud costs a hundred rupees
लोअर बाजार में वेलेंटाइन वीक के लिए पुष्प गुच्छ तैयार करते हुए दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शिमला शहर में रोज डे के साथ शनिवार से वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो गई। इसके साथ ही गुलाब के फूलों के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। आम दिनों में जो गुलाब की एक कली 50 रुपये में बिकती थी वह अब 100 रुपये में बिक रही है।

Trending Videos


14 फरवरी तक चलने वाले वेलेंटाइन सप्ताह के लिए राजधानी के बाजार भी पूरी तरह तैयार हैं। पहले दिन गुलाब के फूलों की 200 से 250 कलियां बिकीं। इस दौरान प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार किया। फूलों के कारोबारी लालू ने बताया कि सबसे अधिक फूल गुलदस्तों में बिके हैं। इसके अलावा फूलों की सिंगल कली की भी खरीदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू ने बताया कि वेलेंटाइन सप्ताह के दौरान वह ऑनलाइन ऑर्डर भी लेते हैं और फूलों की होम डिलिवरी भी करते हैं। वहीं वेलेंटाइन डे को लेकर हर एक दिन के लिए अलग-अलग कार्ड बिक्री के लिए बाजार में मौजूद है। इसके अलावा रोज डे पर बाजार में खास तरह के केक भी बनाए गए जिसमें गुलाब बना हुआ था। लोअर बाजार की जनता बेकरी के संचालक तरुण राणा ने बताया कि हर दिन के लिए ग्राहकों की मांग के अनुसार केक बनाए जा रहे हैं। पहले दिन 12 केक की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि केक का मूल्य 250 रुपये से शुरू हैं।

प्रदर्शनी में क्रोशिये से बनाए फूल खूब बिके
ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के ललित कला हॉल में चल रही चित्रकला प्रदर्शनी में शनिवार को वेलेंटाइन वीक की शुरुआत पर क्रोशिये से बनाए गुलाब के फूल खूब बिके। प्रदर्शनी में कलाकार सोनम के बताया एक गुलाब का फूल 200 रुपये का बिका। इस दौरान प्रदर्शनी में युवाओं की खासी भीड़ लगी रही। प्रदर्शनी में तीन कलाकारों के 150 छोटे-बड़े चित्र प्रदर्शित किए हैं। इसके साथ ही हस्त निर्मित उत्पाद भी हैं। इस प्रदर्शनी में सोनम पाल्मो सहित अंकिता और मोहिल के चित्र भी प्रदर्शित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed