सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Minister rohit thakur Says: 2,318 Posts for Physical Education Teachers and 1,322 for Art Teachers V

Himachal: शिक्षा मंत्री बोले- हिमाचल में शारीरिक शिक्षकों के 2318 और कला के 1322 पद खाली, भर्ती प्रक्रिया जारी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में मंगलवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कला शिक्षकों के 4511 और शारीरिक शिक्षकों के 4447 पद स्वीकृत हैं।

Education Minister rohit thakur Says: 2,318 Posts for Physical Education Teachers and 1,322 for Art Teachers V
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में मंगलवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कला शिक्षकों के 4511 और शारीरिक शिक्षकों के 4447 पद स्वीकृत हैं। इनमें से कला शिक्षकों के 1322 तथा शारीरिक शिक्षकों के 2318 पद रिक्त चल रहे हैं। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के अनुसार व शून्य अथवा कम छात्र नामांकन के कारण पाठशालाओं का विलयकरण / डाउनग्रेड होने के कारण कला अध्यापकों के 1098 तथा शारीरिक शिक्षकों के 1256 पद पूल में रखे गए हैं।

Trending Videos

कला शिक्षकों के 224 तथा शारीरिक शिक्षकों के 1062 पद शुद्ध रिक्त चल रहे हैं। भाजपा विधायक विनोद कुमार के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए सरकार प्रयासरत है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में दिसंबर 2022 से 31 जनवरी 2026 तक कला शिक्षकों के 481 तथा शारीरिक शिक्षकों के 3 पद अनुबंध/ट्रेनी आधार पर भरे गए हैं। इसके अतिरिक्त कला शिक्षकों के 23 तथा शारीरिक शिक्षकों के 870 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed