सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Election preparations are in full swing, and the process of demarcating wards in panchayats will be completed by the 20th.

Shimla News: चुनाव की तैयारियां तेज, 20 तक पूरी होगी पंचायतों में वार्ड बंदी की प्रक्रिया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Election preparations are in full swing, and the process of demarcating wards in panchayats will be completed by the 20th.
विज्ञापन
जिला शिमला में गठित की गईं 34 नई पंचायतों में बनाए जा रहे हैं वार्ड, दो दिन में तय होंगी इनकी सीमाएं
Trending Videos

पंचायतों का आरक्षण रोस्टर भी इसी माह होगा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। जिले में गठित की गईं 34 नई पंचायतों में 20 मार्च से पहले वार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद रोस्टर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

जिला पंचायती राज विभाग के अनुसार जिला में इस बार 446 पंचायतों में चुनाव होंगे। हाल ही में 34 नई पंचायतें बनी हैं जिनमें वार्डाें की संख्या और इसकी सीमाएं तय की जा रही हैं। उपायुक्त कार्यालय परिसर में पंचायती राज विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस प्रक्रिया को पूरी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अधिकतर नई पंचायतों में वार्डाें की संख्या तय कर ली गईं हैं। 20 मार्च से पहले इनका अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद पंचायतों के रोस्टर की प्रक्रिया शुरू होनी है। जिला में पंचायत समितियों, पंचायतों के परिसीमन का जिम्मा पंचायती राज विभाग देख रहा है। वहीं नगर परिषद और नगर पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया जिला प्रशासन के अधीन पूरी की जा रही है। अभी नगर परिषद रोहड़ू और नगर पंचायत नारकंडा के परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। इसे भी 25 मार्च से पहले पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायत समिति मशोबरा में बनेंगे 15 वार्ड
जुन्गा (शिमला)। खंड विकास अधिकारी मशोबरा अंकित कोटिया ने मशोबरा पंचायत समिति के परिसीमन का प्रारूप जारी किया है। आपत्तियां और दावे सुनने के बाद वीरवार को इसकी अंतिम अधिसूचना जारी हो सकती है। प्रारूप के अनुसार पंचायत समिति मशोबरा में 15 वार्ड बनाए गए हैं। हर वार्ड में दो से तीन पंचायतों को शामिल किया है। इनमें गुम्मा, बल्देयां, मशोबरा, मूलकोटी, ढली, दरभोग, पीरन, कोटी, जनेडघाट, चमियाणा, मल्याणा, पुजारली, भौंट और नालदेहरा वार्ड बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article